Live

तस्करों के चंगुल से 3 नाबालिग बच्ची मुक्त

कोडरमा रेल पुलिस ने ट्रेन से बच्चियों को किया बरामद, 1 तस्कर अरेस्ट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

कोडरमा:बड़ी खबर कोडरमा से जहां बाल तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 3 नाबालिग लड़कियों को कोडरमा रेल पुलिस ने बरामद कर लिया है.साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है.


दरअसल कोडरमा आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ नाबालिग लड़कियों को रांची से झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन में बैठाकर दिल्ली तस्करी के लिए ले जाया जा रहा हैं. इसके बाद कोडरमा आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त अभियान चलाया और जैसे ही झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस कोडरमा स्टेशन पर रुकी. ट्रेन से तस्करी के लिए दिल्ली ले जाए जा रहे तीन नाबालिग बच्चियों को बरामद कर लिया. बरामद नाबालिग खूंटी जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र की रहने वाली है. फिलहाल कोडरमा रेल पुलिस ने तस्करी के लिए दिल्ली ले जाए जा रहे तीनों नाबालिग बच्चियों को कोडरमा चाइल्ड लाइन को सुपुर्द किया गया. जहां से इन्हें सीडब्लूसी में प्रस्तुत किया गया और उनकी काउंसलिंग की जा रही है. पकड़े गए तस्कर की पहचान आनंद मशी नाग के रूप में की गई है जो खूंटी जिले के साईको थाना क्षेत्र का रहने वाला है. पकडे जाने के बाद तस्कर इन बच्चियों को घुमाने के बहाने दिल्ली ले जाने की बात बता रहा है. इधर रेल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है.

सीडब्ल्यूसी के सदस्य शैलेश कुमार ने बताया कि इन नाबालिग बच्चियों को बहला-फुसला कर दिल्ली काम कराने ले जाया जा रहा था और पकड़े गए बाल तस्कर के मोबाइल पर पैसे के ट्रांजेक्शन के भी सुबूत पाए गए हैं.

गौरतलब है कि बड़ी संख्या में झारखंड से बाल मजदूरों को तस्करी कर दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में ले जाया जाता है और वहाँ इन नाबालिगों को बाल मजदूरी में धकेल दिया जाता है और इसके एवज में तस्करी करने वाले तस्करों को मोटी रकम मिल जाती है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें