तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
पुलिस ने 400 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 2 आरोपी को किया अरेस्ट
जमशेदपुर: बड़ी खबरजमशेदपुर से जहां मानगो थाना की पुलिस ने एक वाहन समेत 400 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने रविवार को ब्राउन शुगर के साथ एक गाड़ी को अपने कब्जे में लिया था. लेकिन चालक फरार हो चुका था. पुलिस ने12घंटे के भीतर दोनों को पकड़ा.
बताया जा रहा है कि ब्राउन शुगर पश्चिम बंगाल से लाकर जमशेदपुर में बेचा जा रहा था. यह धंधा काफी दिनों से चल रहा था. वहीं पूछताछ में कई नाम सामने आया है. वहीं पुलिस तस्करों को भी खोज रही है. जिसका नाम पुलिस के रिकॉर्ड में है. फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपी को जेल भेज दिया गया.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।