Live

समस्तीपुर में तालिबानी सजा सरेआम

युवक को बिजली के खंभे से बांधकर बाल और मूँछ मुड़ दिया , वीडियो वायरल

V
vivek pandeyलेखक

समस्तीपुरजिले से एक मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। तालिबानी फरमान सरेआम देखने को मिली वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल। चोरी का आरोप लगाकर सरेआम की जमकर पिटाई ।युवक को बिजली के खम्भे से बांधकर बाल और मुछ मुड़ा दिया ।पूरा मामला समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र के नागरवस्ती की है।

पीड़ित मुकेश कुमार ने बताया कि जब वो अपने ठेकेदार से काम करने का पैसा मांगा, तो उसे घर बुलाकर बिजली के खंभे से बांधकर पहले पिटाई की, फिर हजामत बाने वाले को बुलाकर बाल और मूंछ मुड़वा दिया. जब इस घटना की जानकारी उसके परिजनों को मिली तो वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे और युवक को बेहोशी की हालत में पाया. आनन-फानन में इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि दूसरे पक्ष के लोगों का आरोप है कि युवक रात के अंधेरे में दूसरे के घर में घुस गया था. इसी से आक्रोशित होकर महिला और पुरुषों ने उसकी हजामत बना दी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें