Live

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला मुजफ्फरपुर

अपराधियों ने दो युवको पर बरसाई गोलियां, मची सनसनी

A
ASHISH KUMARलेखक

मुजफ्फरपुर : बड़ी खबर है मुजफ्फरपुर से जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने बाइक सवार युवको पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीँ घायल युवको को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी है।

मामला मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां अपराधियों ने महमदपुर बनवारी निवासी प्रवीण कुमार और कृष्ण कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। घटना उस वक़्त हुई जब दोनों अपने घर से मुजफ्फरपुर शहर निजी काम से जा रहे थे। जब वो मनियारी थाना क्षेत्र के मारकण चौक पहुँचे। तो इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार अपराधियो ने दोनो को गोली मार दी है। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगो के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची और दोनो घायलों को इलाज के लिए बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है जहाँ दोनो का नाजुक स्थिति में इलाज चल रहा है।

वहीँ मनियारी थाना अध्यक्ष हेमन्त कुमार ने बताया कि दो युवकों को गोली मारी गई है। अस्पताल लाया गया है यहां उनका इलाज चल रहा है। आगे कि कार्रवाई की जा रही है। घायलों कि पहचान सकरा थाना क्षेत्र के महमदपुर बनवारी के शंभु सिंह के पुत्र 45 वर्षीय प्रवीण कुमार उर्फ पिंटू व सोगारथ पासवान के 40 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई है।

चंदन चौधरी की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें