Live

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बिहटा

मंदिर से पूजा कर लौट रहे शख्स को अपराधियों ने भूना, हुई मौत

D
DESKलेखक

बिहटा : राजधानी पटना में इन दिनों अपराध की घटनाओं में लगातार इजाफा हुआ है। अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज फिर कुछ हथियार बंद अपराधियों ने एक शख्स की गोली मार कर हत्या कर दी है।

मामला बिहटा इलाके का है जहां रामनवमी के मौके पर वन देवी की पूजा कर घर लौट रहे शख्स पर कुछ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

वहीँ हमले में घायल शख्स को स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक युवक की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें