Live

स्वास्थ्य महकमे की बदहाल तस्वीर

ऑपरेशन थियेटर की बिजली गुल, मोबाइल टॉर्च के भरोसे ऑपरेशन

A
ASHISH KUMARलेखक

हाजीपुर : बदहाली की तस्वीर सामने आई है बिहार के हाजीपुर से जहां जिले के सबसे बड़े अस्पताल में स्वास्थकर्मी मोबाइल टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन करते दिखे। घायलों का इलाज इतनी लापरवाही के बीच होने पर इसका परिणाम खतरनाक भी हो सकता था।

मामला हाजीपुर के सदर अस्पताल का है जहां एक तस्वीर ऐसी दिखी जिसे देख आप भी हैरान हो जायेंगे। दरअसल चाकूबाजी में घायल कई लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। गंभीर हालत में पहुंचे कई मरीज लहूलुहान थे और उन्हें इलाज की तत्काल जरुरत थी लेकिन संसाधनों से लैश सरकारी अस्पताल की बिजली ही उस वक़्त गुल थी।

हालात को देखते हुए स्वास्थकर्मियो ने तुरंत जुगाड़ का इंतजाम किया मोबाइल टॉर्च जला कर उससे मिली रौशनी के सहारे ही ऑपरेशन करते दिखे। मोबाइल से मिल रही रौशनी भी इलाज के लिए काफी नहीं थी तो स्वास्थ कर्मी कुछ लोगो का बरामदे पर इलाज करने लगे। इस दौरान वहां का नजारा वाकई हैरान करने वाला था। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी शख्स ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीँ इस बेहाल व्यवस्था पर जब कर्मचारियों से सवाल हुआ तो स्वास्थकर्मी हकलाने लगे। बेहाली के सवाल पर स्वास्थकर्मी हालात का हवाला देते दिखे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें