स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आज गांधी जयंती के मौके पर दिल्ली में चलाया स्वच्छता अभियान
NEWS DESK : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज गांधी जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास डॉ. मुंजे चौक, वसंत रोड, पहाड़गंज में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लिया.
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सत्य, अहिंसा, स्वदेशी के साथ-साथ महात्मा गांधी ने स्वच्छता का भी नारा दिया था. आज महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के दृष्टिकोण का सम्मान करने के लिए 2 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रधानमंत्री के आह्वान पर यह लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करने की एक बड़ी पहल की जा रही है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।