आनंद मोहन से मिले सुशील मोदी:
आनंद मोहन के घर पहुंचे सुशील मोदी, बेटी की शादी की दी बधाई
Desk: बिहार बीजेपी के बड़े नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने आनंद मोहन से मुलाकात की. जिसकी तस्वीर सामने आई है. खुद सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.
साथ ही उन्होंने लिखा है कि “श्री आनंद मोहन, पूर्व सांसद के निवास पर जाकर उन्हें पुत्री के विवाह की शुभकामनाएं देते हुए”
सुशील मोदी और आनंद मोहन दोनों गले मिलते हुए
जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गई है उसमें पूर्व सांसद का पूरा परिवार एक साथ बैठा है. सुशील मोदी सभी से कुछ बातचीत कर रहे हैं. वहीं एक तस्वीर में सुशील कुमार मोदी आनंद मोहन से गले मिलते नजर आ रहे हैं.
आनंद मोहन के परिवार के साथ सुशील मोदी
दरअसल पूर्व आनंद मोहन की बेटी की शादी है. इसके लिए ही वह पैरोल पर जेल से बाहर आए हैं. शुक्रवार को ही बेटी की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं. मुंगेर में शुक्रवार को सुरभि का तिलक हुआ है. 15 फरवरी को उनकी शादी है. इसके लिए आनंद मोहन के आवास पर तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं. इसी बीच लोगों के आने का भी सिलसिला शुरू है. आनंद मोहन 15 दिनों के पैरोल पर बाहर आए हैं. इससे पहले सुरभि की सगाई हुई थी जिसमें भी बिहार के कई सारे दिग्गज नेता मौजूद रहे थे.
बता दें कि आनंद मोहन की बेटी की सगाई में खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मौजूद थे. साथ ही बीजेपी के कई नेता भी शरीक हुए थे.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।