Live

सुप्रीम कोर्ट का नया मोबाइल एप 2.0 हुआ लांच

चीफ जस्टिस बोले— लाइव देख सकेंगे कार्यवाही

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA- सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने आज सुप्रीम कोर्ट के नए मोबाइल एप 2.0 को लांच किया। अब इस मोबाल एप के माध्यम से लोगों को सुप्रीम कोर्ट से संबधित जानकारियों को जानने में आसानी होगी। एक तरह से कहा जाए तो इस एप की मदद से सही समय पर लाइव प्रसारण देख सकेंगे। सभी कानून अधिकारियों और सरकारी विभागों को उनके मामलों को ट्रैक किया जा सकेगा। सीजेआई ने कहा कि ऐप के नए वर्जन से सरकारी विभाग अब अपने लंबित मामलों को देख सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि ऐप 2.0 गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध होगा और आईओएस यूजर्स के लिए ऐप एक हफ्ते में उपलब्ध होगा।

सीजेआई ने कहा, "इस बार हमने एक अतिरिक्त सुविधा दी है, सभी कानून अधिकारी वास्तविक समय में मामल की जानकारी ले सकते हैं। सभी सरकारी विभाग को अपनी लंबित मामलों के लिए इसका उपयोग करना चाहिए।

अपडेट किए गए ऐप के बारे में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्रालय विभाग के नोडल अधिकारी सुप्रीम कोर्ट में दायर अपने मामलों की स्थिति और उस पर आए निर्णय और दायर किए गए किसी भी विविध दस्तावेज आदि को देख सकते हैं।

बताते चले कि 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना महामारी के दौरान अदालत परिसर का दौरा किए बिना पत्रकारों को सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही की रिपोर्ट करने में सक्षम बनाने के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया था।

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें