Live

सुपौल सदर अस्पताल बना रणक्षेत्र

2 पक्षो के विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, 5 दबोचे गए

A
ASHISH KUMARलेखक

सुपौल : खबर है सुपौल से जहां दो पक्षो के विवाद में सुपौल सदर अस्पताल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। चाकू से हुए हमले और खून से सने फर्श को देख सबके होश उड़ गये कि आखिर सदर अस्पताल में क्या हो रहा है। वहीँ मौके पर मौजूद सुरक्षागार्ड की तत्परता से सभी 5 हमलावरों को पकङ लिया गया। जानकारी मिल रही है कि इस हमले में 5 लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये जिनका ईलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है।

मामला सदर थाना इलाके से है जहां बताया जा रहा है कि वर्तमान मुखिया के एक समर्थक के बेटे को दूसरे पक्ष के व्यक्ति द्वारा फर्सा से प्रहार कर सर फोङ दिया गया। वर्तमान मुखिया के समर्थक मो मसीर अपने बेटे को लेकर सदर अस्पताल ईलाज के लिए ले आये। लेकिन इस बीच गांव का विवाद अस्पताल पहुँच गया और अपने बेटे का ईलाज करा रहे मो मसीर के उपर दूसरे पक्ष के समर्थको ने चाकू से हमला कर दिया।

इस हमले में 5 लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये। इस बीच हंगामा होता देख वहां मौजूद बिहार पुलिस के जवानों ने सभी हमलावरों को दबोच लिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ और एस डी एम सहित सदर थाना पुलिस भी वहां पहुंच गई। वहीं पुलिस मामलें की जांच में जुट गयी है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें