Live

चौकीदार की गोली मार हत्या

वारदात के बाद परिजन का हंगामा,छानबीन में जुटी सुपौल की पिपरा पुलिस

A
Arun Chourasiaलेखक

SUPAUL- बड़ी आपराधिक वारदात बिहार के सुपौल में हुई है जहां अपराधियों ने चौकीदार की गोली मारकर हत्या कर दी है.हत्या की यह वारदात पिपरा थाना क्षेत्र के दीनापट्टी गांव की है।अपराधियों ने रिटायर चौकीदार की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वह अपने घर के दरवाजे पर सो रहा था।

खास बात यह है कि रिटायर चौकीदार योगेंद्र पासवान की पत्नी इस पंचायत चुनाव में सरपंच की उम्मीदवार रहीं है। लिहाजा लोग इसे चुनावी रंजिश भी मान रहे हैं।मालूम हो की मृतक रिटायर चौकीदार योगेंद्र पासवान संघ के प्रखंड अध्यक्ष भी रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार इस वारदात दो बाइक से आए चार अपराधियों ने अंजाम दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजन अपराधी के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पिपरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जांच शुरू कर दी है ।मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को कुछ इनपुट्स मिली है और जल्द ही अपराधियों की शिनाख्त कर कार्रवाई की जाएगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें