Live

पटना में समर स्पोर्ट्स कैंप की शुरुआत

900 के करीब बच्चों ने कराया पंजीकरण

R
Ravi Prakashलेखक

पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आज से बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में समर स्पोर्ट्स कैंप का शुभारंभ हो गया। गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चों को खेलों से जोड़ने और उन्हें मोबाइल-टीवी की दुनिया से बाहर निकालकर शारीरिक रूप से सक्रिय बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कैंप को लेकर बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

कैंप की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है । बच्चों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है, जबकि ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ कुल संख्या 900 के आसपास पहुंच गई है। जिन बच्चों ने पहले आवेदन नहीं किया था, उनके लिए आयोजन स्थल पर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

यह समर कैंप 8 जून से 20 जून तक आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण दो सत्रों में होगा। पहला सत्र सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और दूसरा सत्र शाम 6:30 बजे से 8 बजे तक चलेगा।बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रन शंकरण ने बताया कि शिविर में 7 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक और बालिकाएं हिस्सा ले सकते हैं। यह गैर-आवासीय कैंप है, इसलिए पटना और आसपास के स्थानीय बच्चों के लिए यह एक बेहतर अवसर साबित होगा, जहां उन्हें विभिन्न खेलों का नि:शुल्क प्रशिक्षण मिलेगा।

पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें