Live

JHARKHAND NEWS

सुदेश महतो ने संथाल में आजसू को मजबूत करने की बनाई रणनीति

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जामताड़ा : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने जामताड़ा परिसदन में संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय बैठक की और संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई. बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी समेत संथाल परगना क्षेत्र के सभी जिलों के सक्रिय पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

सुदेश महतो ने बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान का विस्तार, युवा संगठन की सक्रियता तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत दिशा निर्देश दिया. साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, जनसंपर्क और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. साथ ही, सभी प्रखंडों में जल्द प्रखंड सम्मेलन आयोजित करने एवं संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का भी निर्देश दिया और प्रखंड प्रभारियों की घोषणा की.

नवनियुक्त प्रखंड प्रभारियों में संजीव महतो, बसंत राय, सुरेश चंद्र महतो, मनोज मरांडी, अजय कुमार, राजा साहनी, जितेंद्र चौधरी, ध्रुव शाह, राजेश महतो, अरुण कुमार, दीपक मंडल, रविंद्र नाथ महतो (पिंटू), अशोक सिंह, बासुदेव गोस्वामी, श्यामल वाद्यकर, पुरुषोत्तम ठाकुर, राजकुमार बाउरी, आदर्श लक्ष्य, आलोक जॉय पॉल, आलमगीर आलम, मो. अख्तर, मोफीज, संजय कुमार, सुजीत मुर्मू, सचिन कुशवाहा, चतुरानंद पांडे एवं केदार महतो शामिल हैं. महतो ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया.

बैठक में आगामी नवंबर माह में प्रस्तावित संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों एवं रूपरेखा पर भी चर्चा की गई. साथ ही सम्मेलन को सफल बनाने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया गया.

संदीप यादव की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें