Live

अचानक केके पाठक पहुंच गए यहां

अधिकारियों में मच गया हड़कंप, बच्चों को खेलते देख....

A
ASHISH KUMARलेखक

DESK : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) विद्यालय बंद होने के महज पांच मिनट पूर्व ही एक स्कूल में जा पहुंचे। अचानक ही केके पाठक को सामने देख मौके पर मौजूद शिक्षकों में हड़कंप मच गया।


बताया जा रहा है कि पटना से मुजफ्फरपुर जाने के दौरान हाजीपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य और उच्च विद्यालय धोबघट्टी में शाम लगभग 4.55 में पहुंचे थे। इस दौरान अपर मुख्य सचिव पाठक ने विद्यालय में खेल रहे बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति देखकर काफी प्रशंसा की। इस दौरान मध्य विद्यालय के प्रिंसिपल दिलीप कुमार दीपक और उच्च विद्यालय के प्रिंसिपल पंकज कुमार के साथ विद्यालय के सभी शिक्षकों उपस्थित थे।


वहीं प्रिंसिपल दिलीप कुमार दीपक से विद्यालय में पठन-पाठन समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विद्यालय ग्राउंड में ईंट सोलिंग पर खेल रहे बच्चों को देख प्रिंसिपल को निर्देश दिया कि खेल ग्राउंड से ईंट की सोलिंग यथा शीघ्र हटाकर इसी ईंट से विद्यालय की चहारदीवारी बनाने के लिए डीईओ से पत्राचार करने के लिए कहा। इतना ही नहीं उन्होंने विद्यालय में एक और प्यूरीफायर क्लास रूम बनाने के लिए निर्देश दिया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें