Live

सुसाइड या मर्डर !

पुलिस कस्टडी में बुजुर्ग ने तोडा दम, थानाध्यक्ष सस्पेंड

A
ASHISH KUMARलेखक

बक्सर : खबर बक्सर से है जहां पुलिस कस्टडी में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों ने थाना में जमकर बवाल किया। परिजनों ने हत्या की शिकायत SP से कर दी। वहीँ वरीय अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को कर दिया है।

मामला बक्सर के कोरानसराय इलाके का है जहां बच्चे के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के परिजन भी इस हाथापाई में कूद पड़े। दोनों पक्षों के बीच जमकर बवाल शुरू हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक बुजुर्ग को ही हिरासत में लेकर थाना ले आई। इसी दौरान पुलिस की थाने में ही मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि थाना में पुलिस ने बुजुर्ग को काफी जलील किया जिस कारण से सदमे में उनकी मौत हो गई। जबकि पुलिस की मानें तो बुजुर्ग ने गले में फंदा डालकर सुसाइड कर ली है। वहीँ जब हंगामा बढ़ा तो एसपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें