Live

एक बार फिर मर्डर से दहला धनबाद

इंजीनियरिंग स्टूडेंट की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग में वारदात की आशंका

A
Arti singhलेखक

धनबाद: कोयलांचल में आपराधिक घटना थमने का नाम नहीं ले रही है.आज सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी जिससे पूरे जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना सदर थाना क्षेत्र के तेलीपाड़ा लॉ कॉलेज दामोदरपुर के पास की है. युवक की पहचान इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र अमरदीप भगत (21 वर्षीय) के रूप में की गई है जो मनाईटांड़ का रहनेवाला था.

आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. परिजनों के मुताबिक कल देर शाम अमरदीप किसी से फोन पर बात करते हुए घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा. उसका फोन भी बंद आ रहा था. आज सुबह झाड़ियों में खून से लथपथ उसकी लाश बरामद हुई. अमरदीप के शरीर पर गोलियों के निशान थे. पुलिस ने उसे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

बाद में धनबाद विधायक राज सिन्हा SNMMCH अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया. वही बढ़ते अपराध को लेकर उन्होने प्रशासन से भी कड़ी कार्रवाई की अपील की.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें