Live

रांची के जुमार नदी में बहा छात्र

स्कूल के होस्टल से भाग निकले 5 छात्र, रास्ते में नदी पार करने के दौरान हुआ हादसा

V
vivek pandeyलेखक

राजधानीरांची के जुमार नदी में एक छात्र बह गया. वो मनन विद्या स्कूल का छात्र था.बताया जा रहा है कि रात एक बजे स्कूल के होस्टल से 5 छात्र भाग रहे थे. रास्ते में वे लोग नदी पार करने लगे. इस दौरान एक छात्र नदी में डूब गया. इस हादसे के बाद चारो छात्र होस्टल लौट गये. मामले की जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी. स्कूल वालों से मामले की जानकारी पुलिस को दी. डूबे हुए छात्र का रेस्क्यू चल रहा है. एनडीआरएफ को भी सूचना दे दी गई है.

दरअसल रात के एक 5 छात्र प्लानिंग बनाकर होस्टल से भाग निकले. लेकिन रास्ते में एक नदी थी, जिसे पार करने के दौरान एक बच्चा बह गया. सदर थाने से मिली जानकारी के अनुसार छात्र का नाम पीयूष कुमार है और वह मनन विद्या स्कूल की दसवीं कक्षा का छात्र था.. वो बिहार के गया का रहनेवाला है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और डूबे छात्र की तलाश शुरू कर दी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें