Hindi News / कंकड़बाग के कोचिंग संस्थान में छात्र की मौत, क्लासरूम में बेहोश मिला लक्ष्य...

BIHAR NEWS : कंकड़बाग के कोचिंग संस्थान में छात्र की मौत, क्लासरूम में बेहोश मिला लक्ष्य भारद्वाज

Edited By:  |
 Student dies in Kankarbagh coaching institute

पटना के कंकड़बाग स्थित एक कोचिंग संस्थान में बड़ा हादसा सामने आया है, जहां एक छात्र क्लास रूम में बेहोशी की हालत में मिला।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्र लक्ष्य भारद्वाज अचानक क्लास में गिर पड़ा, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद कोचिंग परिसर में अफरा-तफरी और छात्रों में दहशत का माहौल बन गया।मामला कंकड़बाग थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।मृत छात्र की पहचान मधेपुरा निवासी लक्ष्य भारद्वाज के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों को सूचित कर दिया गया है।पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

मृत्यु के कारणों को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।पूरे मामले को लेकर प्रशासनिक जांच जारी है।

पटना से संजय कुमार