Live

STF और पश्चिमी चंपारण पुलिस की सफलता

लूट और डकैती को अंजाम देने से पहले 12 अपराधी गिरफ्तार,हथियार जब्त

A
archana singhलेखक

पटना:बिहार STF और पश्चिमी चंपारण पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. बैरगंज थाना क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई कर लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देने की साजिश को नाकाम कर दिया है. STF और पुलिस ने बड़े वारदात को अंजाम देने से पहले 12 अपराधियों को दबोच लिया है. गिरफ्तार बदमाशों के पास से हथियार, कारतूस, मोबाइल, नगद और बाइक बरामद की गई है. पुलिस सभी के आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है.

बड़ी लूट और डकैती की योजना नाकाम

बिहार STF को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिमी चंपारण के बैरगंज थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी हथियारों के साथ किसी बड़ी लूट और डकैती की योजना बना रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर STF और जिला पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर 12 अपराधियों को धर दबोचा. तलाशी के दौरान उनके पास से 2 देसी पिस्तौल, 1 देसी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस, 9 मोबाइल, 11 हजार नगद और 2 बाइक बरामद की गई.

आरोपियों की आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों का तार हाल ही में रामनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना से जुड़ा हो सकता है. जिसमें एक व्यक्ति से नगद और मोबाइल लूट लिया गया था. इस मामले में बैरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें