Live

STF की DIG किम पहुंची खगड़िया

मुफ्फसिल थाना का किया निरीक्षण, दिया दिशा निर्देश

A
ASHISH KUMARलेखक

खगड़िया : खबर है खगड़िया से जहां STF की DIG किम एक दिवसीय दौरे पर खगड़िया पहुंची। इस दौरान उन्होंने जिले के मुफ्फसिल थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान कांडों के निष्पादन की प्रगति,सब-स्टेशन डायरी और पंजी अपडेट ,फरार वारंटी आदि की जानकारी ली।

DIG किम के निरीक्षण के दौरान ही कई खमिया भी सामने आई। जिसे समय सीमा के तहत पूरा करने का निर्देश दिया गया। हालांकि DIG ने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया। जानकारी मिल रही है कि पटना पुलिस मुख्यालय की ओर से खगड़िया के अलग-अलग 6 थानों का निरीक्षण करने का आदेश जारी हुआ है।

वहीँ मुख्यालय से आदेश पारित होने के बाद DIG ,SP और DSP रेंक के अधिकारियों को निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गयी है। जिसके तहत अलौली थाना का निरीक्षण बेगूसराय रेंज के DIG सत्यवीर सिंह ने किया जबकि STF की DIG किम ने आज मुफ्फसिल थाना का निरीक्षण किया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें