SCERT का राज्य स्तरीय मेला
सूबे के कई शिक्षक होंगे शामिल, जानें कहां होगा कार्यक्रम का आयोजन
पटना : राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद्, बिहार, पटना द्वारा प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम अंतर्गत राज्य स्तरीय मेला का आयोजन दिनांक 13 फरवरी को होटल चाणक्य, पटना में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य वर्ष 2023 में विज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्राप्त 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण या दीक्षा पर प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कोर्स करने के बाद सीखी गई अवधारणाओं को वर्ग कक्ष में माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट द्वारा क्रियान्वित करने के उपरांत, शिक्षकों के प्रयास को प्रदर्शित करने हेतु एक मंच प्रदान करना है एवं विज्ञान विषय को करके सीखने की पदति के माध्यम से पढ़ाने के लिए उनका प्रोत्साहन तथा उत्साहवर्धन करना है।
इस सन्दर्भ में विज्ञान के प्रति रुचि एवं जागरूकता पैदा करने एवं विज्ञान के प्रति तथ्यों, अवधारणाओं के प्रति जागरूकता हेतु जिला एवं राज्य स्तरीय मेला का आयोजन किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में सीखी गई अवधारणाओं को प्रदर्शित करने हेतु विज्ञान मेला एवं विज्ञान विषय पर नाटक (स्किट) का आयोजन होना है। इसमें कक्षा 6 से 8 के चुने गए छात्र-छात्राएँ एवं विज्ञान शिक्षक/विज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षक को भाग लेना है। अतः इस राज्य स्तरीय आयोजन में दिनांक 13 फरवरी, 2024 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक होटल चाणक्या, आर. ब्लॉक, पटना में आप सादर आमंत्रित है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।