Live

PM MODI LIVE

ऐतिहासिक है बिहार विधान सभा, यहां कई ऐतिहासिक फैसले हो चुके हैं : पीएम मोदी

D
DESKलेखक

PATNA- जो बिहार से अपनी यात्रा शुरू करता है उसे बिहार अपने दिल में बसाता है। आज मुझे विधान सभा परिसर में आने का सौभाग्य मिला। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की गौरवशाली अतित का प्रतीक बनेगा यह शताब्दी स्मृति स्तम्भ। बिहार को विकास की राह पर ले जाने के लिए नीतीश कुमार का धन्यवाद। मैं आग्रह करता हूं कि बिहार विधान सभा अपनी भूमिका निभाती रहेगी और बहुमूल्य योगदान देती रहेगी। इस विधान सभा में एक से एक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा ने यहां से स्वदेशी सत्याग्रह का शुभारंभ किया। जंमीदारी उन्मूलन किया गया। नीतीश के नेतृत्व में बिहार पहला ऐसा राज्य बना जिसने महिलाओं को 50 परसेंट आरक्षण दिया।

विधान सभा शताब्दी समापन समारोह में बोले नीतीश, मोदीजी आप आए इसके लिए आपका धन्यवाद

पीएम मोदी ने समय दिया इसके लिए सम्मान प्रकट करते हैं और उनका स्वागत करते है। पहली बार विधान सभा परिसर में पहली बार एक प्रधानमंत्री आए है। वहीं तेजस्वी ने पीएम मोदी से मंच पर आग्रह करते हुए कहा कि इसी विधान सभा में एक महान नेता हुआ करते थे। जननायक कर्पूरी ठाकुर। मैं आग्रह करता हूं कि उन्हें भारत रत्न दिया जाय।

PM मोदी बोल— देवघर एयरपोर्ट और एम्स के लिए हमने देखा था सपना, आज हुआ साकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देवघर एयरपोर्ट और एम्स का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देवघर एयरपोर्ट और एम्स का सपना लंबे समय से हमने देखा था। इस प्रोजेक्ट से झारखंड के लाखों लोगों का जीवन आसान होगा। व्यापार और रोजगार के भी नए अवसर खुलेंगे।

मोदी ने मैथिली भाषा में पूछा— की हाल चाल छै

बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद पीएम मोदी देवघर कॉलेज परिसर में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे हैं। आदिवासी भाषा में उन्होंने पहले अपना भाषण शुरू किया और मैथिली में लोगों से पूछा की हाल चाल छै। पीएम मोदी ने कहा कि कल रात देवघर में जो दिवाली मनाया गया वह पूरी दुनिया ने देखा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें