BIG NEWS
दानापुर से चेरलापल्ली (हैदराबाद) के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां जानिए टाइमिंग
HAJIPUR : यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर पटना-झाझा-आसनसोल-खड़गपुर-भुवनेश्वर-विजयवाड़ा के रास्ते दानापुर से चेरलापल्ली (हैदराबाद) के लिए दिनांक 28.02.2025 को गाड़ी सं. 03299 दानापुर-चेरलापल्ली वन-वे स्पेशल का परिचालन किया जाएगा।
यह स्पेशल दानापुर से 28.02.2025 को 15.30 बजे खुलकर 15.50 बजे पटना जं., 17.50 बजे मोकामा, 20.10 बजे झाझा, 22.45 बजे आसनसोल, दूसरे दिन 04.15 बजे खड़गपुर, 11.50 बजे भुवनेश्वर, 18.15 बजे विजयनगरम सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 08.15 बजे चेरलापल्ली पहुंचेगी ।
(राजीव रंजन की रिपोर्ट)
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।