Live

SP लिपि सिंह ने 6 गुंडों को दबोचा

बबुआन गिरोह का सरगना चकमा देकर फरार, बड़े अपराध की बन रही थी योजना

A
ASHISH KUMARलेखक

सहरसा पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी से सुमन बबुआन गिरोह के 6 गुर्गे को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं वर्षों से फरार चल रहे अपराधी सुमन बबुआन पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। अपराधियों के पास से चार देशी कट्टा,6 कारतूस,एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।

जिले की एसपी लिपि सिंह ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया है उन्होंने बताया है की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी के होमियोपैथी कॉलेज रोड में कैलाशपुरी के समीप मनोज मास्टर के अर्धनिर्मित मकान में कुख्यात अपराधी सुमन बबुआन अपने कुछ अपराधकर्मी साथियों के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए है।

जिसके बाद सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित कर सूचना स्थल पहुंच कर छापेमारी की गई जिसमें सुमन बबुआन मौके से फरार हो गया। वही उसके गिरोह के 6 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। सभी गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व से ही आपराधिक इतिहास रहा है।

गिरफ्तारी के दौरान ही पुलिस को अपराधियों के पास से चार देशी कट्टा,6 कारतूस और मौके पर मौजूद एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। सभी अपराधियों को न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं फरार शातिर अपराधी सुमन बबुआन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें