Live

SP लिपि सिंह को मिली बड़ी कामयाबी

कार्बाइन के साथ 3 अरेस्ट, वारदात को अंजाम देने से पहले ही धर दबोचा

A
ASHISH KUMARलेखक

सहरसा : खबर है सहरसा से जहां SP लिपि सिंह ने आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में इलाके में घूम रहे 3 युवकों को धर दबोचा है। ये सभी एक स्कार्पियो पर सवार थे। वहीँ गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाडी के अंदर कार्बाइन देख पुलिस वाले भी हैरान रह गए।

मामला सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के भवटिया चौक के समीप स्कार्पियो पर सवार हथियार के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक कार्बाइन,एक पिस्टल,8 कारतूस,4 मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में सरविंद्र यादव,तुलानंद यादव और पिंटू कुमार शामिल है। जो खगड़िया जिले के अलौली के रहने वाले हैं। जानकारी मिल रही है कि सरविंद यादव का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है। खगड़िया जिले के अलौली थाना और सहरसा के सलखुआ थाना में इनके विरुद्ध हत्या,लूट,आर्म्स एक्ट जैसे आधा दर्जन मामला पूर्व से इनपर दर्ज हैं। पुलिस अपराधियों को जेल भेजने की कवायद में जुट गई है।

वहीं एसपी लिपि सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सौरबाजार थाना क्षेत्र के भवटिया चौक के समीप हथियार के साथ कुछ लोगों को स्कार्पियो वाहन में संदिग्घ रूप से देखा गया है। ये सभी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। सूचना मिलते ही पुलिस अपने दलबल के साथ भवटिया चौक पहुंची तो पुलिस की गाड़ी देखकर स्कार्पियो सवार सभी लोग भागने की प्रयास करने लगे इसी दौरान पुलिस ने खदेड़ कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें