Live

नेशनल हेराल्ड मामला

सोनिया गांधी से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ...कांग्रेस-बीजेपी के बीच जमकर बयानबाजी...

D
DESKलेखक

पटना। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज तीसरे दिन भी पूछताछ हो रही है। पूछताछ को लेकर सोनिया गांधी बुधवार को अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ ED कार्यालय पहुंची थी। लेकिन इस मामले को लेकर जमकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप चल रहा है।

कांग्रेस पिछले तीन दिनों से लगातार सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर बिफरी हुई है। पार्टी के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि नेशनल हेराल्ड से जुड़े सारे पेपरEDके पास हैं,जिसकी वे सालों से जांच कर रहे हैं। राहुल गांधी से पूछताछ की गई उसी मामले में सोनिया गांधी जो कि बीमार है उन्हें बुलाने की क्या ज़रूरत थी। राजस्थान के मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा किपहले राहुल गांधी को बुलाया गया।5दिन तक लगातार पूछताछ की गई अब सोनिया गांधी को बुलाया गया। देश के अंदर जोEDका आतंक है इसका फैसला जल्द होना चाहिए। हम चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में जल्द फैसला करे।

वहीं बीजेपी ने इसका जबाव भी उसी अंदाज में दिया है।बीजेपीके राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी.नड्डा ने कहा किकांग्रेस जो विषय उठा रहे हैं वह न ही देश के लिए है और न ही पार्टी के लिए बल्कि ये परिवार को बचाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ है उस घोटाले के बारे में एजेंसी को जवाब देना ये उनकी आवश्यकता है यही उन्हें करना चाहिए। उन्होंने कहा किलेकिन ये परिवार अपने आपको देश और कानून से ऊपर समझता है इसलिए इनसे कोई जवाब मांगे तो इन्हें ये पसंद नहीं है और सुप्रीम कोर्ट ने पीएमएलए और ईडी के अधिकार क्षेत्र को बरकरार रखा है। कानून अपना काम कर रहा है। कांग्रेस को नियम के अनुसार चलना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुरने कहा किचोरी भी और सीनाजोरी भी ये कांग्रेस से सीखनी चाहिए। भ्रष्टाचार भी और बवाल भी,आखिरकार डर किस बात का?अगर भ्रष्टाचार किया है तो जांच एजेंसियों का सामना भी करें। कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों के पास कोई काम नहीं बचा है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें