Live

पुलिस को चुनौती

सीवान में बर्थ डे पार्टी पर कट्टा के साथ भोजपुरी गाने पर थिरकती रही डांसर..

A
Arun Chourasiaलेखक

सीवान-बिहार मे डांसर लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं.इस कड़ी में सीवान में बर्थडे पार्टी में भोजपुरी गाने पर कट्टा लहराते हुए डांस करने का मामला सामने आया है.इससे संबंधित वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है.मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो सीवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र के बलिया पंचायत के बेलही गांव का है। बर्थडे पार्टी पर आयोजकों के द्वारा ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन कराया गया था, जिसमें डांसर्स भोजपुरी गीत "बाबू साहेब के ह टोला खोललो पर केश ना होला"... पर हथियार के साथ ठुमके लगाते नजर आए.

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अलर्ट हुई है और मामले की जांच में जुट गई है.और आयोजकों का शिनाख्त कर शीघ्र कार्रवाई की बात कह रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें