Live

Sex Racket

सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गये 7 पुरुष और 7 महिलाएं, शर्म से झुक गयी आंखें

P
Prasoon Pandeyलेखक

SITAMARHI : बिहार में एकबार फिर बड़े सेक्स रैकेट (Sex Racket) का खुलासा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब एक मकान में छापा मारा तो कमरे के अंदर का नजारा देखकर शर्म के मारे आंखें झुक गयी। पुलिस ने मौके से 7 महिलाओं के साथ 7 पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया है।


सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा

सीतामढ़ी के पुपरी थाना क्षेत्र के सिंगियाही रोड में पुलिस ने ये बड़ी कार्रवाई की है। पुपरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक निजी मकान में छापेमारी कर संदिग्ध हालत में 7 पुरुष और 7 महिलाओं को हिरासत में लिया है। साथ ही मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। वहीं, इस घिनौनी हरकत की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में काफी नाराजगी है।

धड़ल्ले से चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

फिलहाल हिरासत में लिए गये सभी लोगों से पुपरी पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक कई जोड़े अलग-अलग कमरों से बरामद किए गए हैं। पकड़े गए सभी लोग अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं। पुलिस ने ये बड़ी कार्रवाई सिंगियाही रोड के एक घर में की है, जहां धड़ल्ले से सेक्स रैकेट (Sex Racket) चल रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें