Live

सीतामढ़ी में मीट हाउस पर छापेमारी

शराब पीते मैनेजर समेत 6 लोग गिरफ्तार,मचा हड़कंप

A
archana singhलेखक

सीतामढ़ी:शहर के रिहायशी इलाके में ग्राहकों को शराब परोसने वाले जसवाल मीट हाउस में छापेमारी से हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके से मैनेजर समेत 6 लोगों को शराब छलकाते हुए गिरफ्तार किया.

बिहार में पूर्ण शराबबंदी का कानून लागू है,लेकिन कानून को ठेंगा दिखाकर शहर के मारवाड़ी मिडिल स्कूल के सामने स्थित जयसवाल मीट हाउस में धड़ल्ले से शराब परोसी जा रही थी.नगर थाना पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया। 'जयसवाल मीट हाउस' में जायकेदार मीट के साथ ग्राहकों को खुलेआम शराब परोसी जा रही थी.

पुलिस टीम ने मौके पर शराब पीते हुए मैनेजर संजीव कुमार के साथ 5 ग्राहकों को रंगे हाथ पकड़ लिया. पुलिस की इस कार्रवाई से आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई.पुलिस ने दुकान के अंदर से शराब बरामद करने के साथ ही दुकान को सील कर दिया है. गिरफ्तार सभी 6 आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें