Live

शव मिलने से सनसनी

SAMASTIPUR में बहन के सुसराल पहुंचे युवक का पेड़ से लटका मिला शव..मचा हड़कंप

A
Arun Chourasiaलेखक

Samastipur:-अपनी बहन के ससुराल गये युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है..मामला बिहार के समस्तीपुर जिला के उजियारपुर थाना के लोहागीर पंचायत का है.

मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के ही विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खदियाही निवासी मो. जाकीर की बहन की शादी उजियारपुर थाना के लोहागीर में हुई है।वह अपनी बहन के ससुराल आया हुआ था बहन के ससुराल के घर से कुछ ही दूरी पर जोगिया पुल के पास उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला है।शव को सबसे पहले गांव की कुछ महिलाओं ने सुबह मे देखा था और इसकी सूचना परिवार एवं गांव वाले को दी.जिसके बाद पूरे गांव मे हड़कंप मच गया..और मौके पर लोगों की भीड़ लगी गई. कुछ लोग इस हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की बात कह रहें हैं तो कोई इसे आत्महत्या बता रहा है.वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर छानबीन में जुट गई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें