Live

सिरम टोली में सीएम को पगड़ी पहनाकर स्वागत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर केंद्रीय सरना स्थल सिरम टोली में विधि विधान के साथ की पूजा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर केंद्रीय सरना स्थल सिरम टोली पहुंच कर विधि विधान के साथ पूजा की. सीएम ने लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया. वहीं सरना समिति के लोगों ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया.


इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति का पुजारी है. हम लोगों को प्रकृति को बचाने की जरूरत है. जल, जंगल, जमीन के संरक्षण करने वाले आदिवासी समाज के लोग सभी प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए. नहीं तो आने वाले दिनों में पूरे समाज विलुप्त हो जाएगी. राज्य में जितने भी सरना स्थल महाप्रसाद है. चाहे कितना भी पुराना हो सबका संरक्षण राज्य सरकार की तरफ से किया जाएगा. मौके पर मौजूद केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष खिजरी के विधायक राजेश कच्छप सहित सभी आदिवासी समाज के लोगों ने सरना स्थल का परिक्रमा किये.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें