Live

JHARKHAND NEWS

SIR को लेकर CJP विक्टोरियन पार्लियामेंट में उठायेगी मुद्दे, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की तैयारी

D
Deepak Kumarलेखक

रांची:दिल्ली मेंSIR के विरोध में प्रदर्शन रोकने, प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी और प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित बर्बरता को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) औरAISAनेसवाल उठाया है। संगठनों ने आने वाले दिनों में आंदोलन तेज करने की बात कही। उन्होंने कहा कि संगठन भारत में हो रहे विभिन्न मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की कोशिश कर रहा है।CJP झारखंड के संस्थापक यशवीर सिंह विक्टोरियन पार्लियामेंट में भारत से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे। इनमेंSIR, वोटर राइट्स, महिला सुरक्षा और पुलिस की कथित बर्बरता जैसे विषय शामिल हैं। इस मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) औरAISA समेत कई छात्र संगठनों ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।

तिरंगा यात्रा को लेकर जल्द बनेगी रणनीति

दिल्ली में तिरंगा यात्रा रोके जाने और गिरफ्तारियों को लेकर पूछे गए सवाल पर कायना अंजुम ने कहा कि संगठन ने रांची में भी तिरंगा यात्रा की योजना बनाई थी, लेकिन भारी बारिश और लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानी के कारण इसे रद्द करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगले एक-दो दिनों में तिरंगा यात्रा को लेकर आगे की रणनीति की जानकारी दी जाएगी।

छात्र संगठनों के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन की तैयारी

CJP वक्ताओं ने बताया कि झारखंड में भी लोकतांत्रिक और छात्र संगठनों के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर स्वतंत्र पत्रकारों, वकीलों और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयोग से जुड़े अधिकारियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि SIR और मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर विरोध करने वाले लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों के लिए निर्धारित स्थलों में बदलाव किया जा रहा है और न्यायालयों के आदेशों की अनदेखी हो रही

रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें