सिंगापुर जाने के लिए रवाना हुए लालू
राबड़ी देवी और मीसा भारती भी जा रही हैं साथ में
NEW DELHI : लालू प्रसाद यादव अपने दिल्ली आवास से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए हैं। वे अपना इलाज करवाने एक बार फिर से सिंगापुर जा रहे हैं। एयरपोर्ट से लालू प्रसाद यादव थोड़ी देर के बाद सिंगापुर के लिए रवाना होंगे। लालू प्रसाद यादव के साथ राबड़ी देवी और उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती भी सिंगापुर जा रही हैं। तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव को एयरपोर्ट तक छोड़ने गए हैं।
जानकारी मिल रही है कि 29-30 नवंबर को लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापूर में किया जा सकता है। इस दौरान बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव, राज्यसभा सांसद मीसा भारती और पूर्व CM राबड़ी देवी भी उनके साथ मौजूद रहेंगी। बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य अपनी किडनी डोनेट करेंगी। सब कुछ लगभग तय हो चुका है। दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य अपने परिवार के साथ सिंगापुर में ही रहती हैं। करीब डेढ़ दर्जन से भी अधिक बीमारियों से लड़ रहे लालू का सिंगापुर में ही किडनी का ट्रांसप्लांट होना है।
अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।