Hindi News / PLFI के नाम पर पर्चा फेंककर घटना की ली जिम्मेवारी, ग्रामीणों में दहशत...

सिमडेगा में उग्रवादियों ने पोकलेन मशीन को फूंका : PLFI के नाम पर पर्चा फेंककर घटना की ली जिम्मेवारी, ग्रामीणों में दहशत

Edited By:  |
Reported By:
simdega mai ugrawadiyon ne poklen mashin ko phoonka

सिमडेगा : बड़ी खबर सिमडेगा से जहां बानो थाना क्षेत्र के कानारोआ रेलवे स्टेशन में बीती देर रात अपराधियों ने रेलखंड के दोहरीकरण कार्य में लगे पोकलेन मशीन में आग लगा दी है. आग लग से पोकलेन जल गया. वहीं एक पर्चा छोड़ कर घटना की जिम्मेवारी ली है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई है.



बताया जा रहा है कि बानो थाना क्षेत्र के कानारोआ रेलवे स्टेशन में देर रात पहुंचे अपराधियों ने खड़ी पोकलेन मशीन में आग लगा दी. इसके बाद अपराधियों ने पीएलएफआई के नाम पर पर्चा फेंककर घटना की जिम्मेवारी ली है. पर्चा में लिखा है कि संगठन से संपर्क किए बगैर कार्य किए जाने पर फौजी कार्रवाई की जाएगी. इधर घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.