Hindi News / बिहार में BHU जैसे प्रतिष्ठित संस्थान का विस्तार होना चाहिए

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान : बिहार में BHU जैसे प्रतिष्ठित संस्थान का विस्तार होना चाहिए

Edited By:  |
siksha mantri mithlesh tiwari ka bdaa bayan

गोपालगंज:बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने उच्च शिक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों का विस्तार होना चाहिए. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार भी चाहती है कि राज्य में BHU जैसी संस्था की एक शाखा यहां स्थापित हो.

छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर जोर

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का कहना है कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) जैसे प्रतिष्ठित संस्थान देश की शान हैं और पूरे भारतवासियों को उन पर गर्व है. उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों का विस्तार देश के अन्य राज्यों में भी होना चाहिए,ताकि अधिक से अधिक छात्रों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का लाभ मिल सके.

राज्य में भी BHU की शाखा स्थापित पर सीएन ने दी सहमति

मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार की इच्छा है कि राज्य में भी BHU की एक शाखा स्थापित हो. उन्होंने बताया कि इस विषय पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी अपनी सहमति व्यक्त की है और सरकार इस दिशा में आगे पहल करने की तैयारी कर रही है.

बिहार सरकारहर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध

उन्होंने कहा कि इस संबंध में अंतिम निर्णय और आवश्यक स्वीकृति संबंधित संस्थान एवं उसके नियमानुसार प्रक्रिया के तहत होगी. जैसे ही आवश्यक सहमति मिलेगी, बिहार सरकार अपनी ओर से हर संभव सहयोग और पहल करने के लिए पूरी तरह तैयार है.