Live

सिक्किम में शहीद आरा और खगड़िया के जवान

खाई में गिरी थी सेना की गाड़ी, शनिवार को पटना पहुंचेगा शव

A
ASHISH KUMARलेखक

पटना : बीते शुक्रवार को सिक्किम के जेमा इलाके में सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए हैं। इस हादसे में बिहार के आरा और खगड़िया के भी जवान शहीद हुए हैं। बताया जा रहा है कि सड़क पर अनियंत्रित होकर आर्मी जवानों से भरी एक ट्रक खाई में जा गिरी। वहीँ मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिल रही है कि दोनों शहीद जवानों का शव शनिवार को पटना एयरपोर्ट पहुंचेगा।

जानकारी मिल रही है कि आरा के निवासी जवान नायक प्रमोद सिंह और खगड़िया के निवासी जवान नायक सूबेदार चंदन कुमार मिश्र की हादसे में जान चली गई। दोनों जवानों का शव सिक्किम से बागडोगरा होते हुए पटनाएयरपोर्ट पर लाया जायेगा, जहां से उनके पैतृक आवास के लिए भेज दिया जायेगा। बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम तक दोनों जवानों का शव पटना एयरपोर्ट पहुंच सकता है। सैन्य अधिकारीयों ने शहीद जवानों के परिजनों को फ़ोन कर सूचना दी जिसके बाद पूरे घर में मातम छा गया।

आधी रात में सहरसा के सड़कों पर निकले DM : जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल, रैन बसेरा का लिया जायजा

बताया जाता है कि उत्तर सिक्किम के जेमा में सेना का एक ट्रक तीखे मोड़ पर मुड़ते समय खाई में गिरगया। हादसे में 3 जूनियर कमीशंड अधिकारी समेत 16 सैन्यकर्मी मारे गये। 4 घायल जवानों को एयरलिफ्ट किया गया है। खबर मिलते ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PM नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर शोक जताया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें