Live

साइड नहीं देने पर पिटाई

पूर्व विधायक महेश्वर सिंह के गार्ड और ड्राइवर ने युवक की सरेआम धुनाई कर दी

A
Arun Chourasiaलेखक

MOTIHARI:- पूर्व विधायक सह आरजेडी नेता महेश्वर सिंह की मौजुदगी में उनके अंगरक्षक के युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है।अगरक्षक के द्वारा युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है । इस वीडियो में पूर्व विधायक समक्ष अंगरक्षक द्वारा युवक को सड़क पर पटक कर बेरहमी से पीटा जा रहा है ।

बताया जाता है कि ये वीडियो मोतिहारीं शहर के कचहरी रोड बरियारपुर के पास की है जहाँ पूर्व विधायक व वर्तमान में राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर आसीन महेश्वर सिंह अपनी स्कर्पियो गाड़ी पर सवार होकर कही जा रहे थे इसी बीच उनके गाड़ी के आगे एक युवक जा रहा था जिससे साइड लेने के लिया नेताजी का ड्राइवर हॉर्न बजाया , लेकिन युवक को साइड देने में थोड़ी देरी हुई जिसके बाद नेताजी का अंगरक्षक व ड्राइवर गाड़ी से उतरा और बीच सड़क पर युवक को पटक दिया और लात घुसे जमकर बरसाए हालांकि युवक भी बचाव में हाथ चलाता दिख रहा है ।

वीडियो में युवक का शर्ट फाड़ कर पिटाई किया जा रहा है और इस पुरे घटना का गवाह खुद राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह बने हुए है । पूरी घटना उनके समक्ष घटित हो रही है । हलाकि कुछ देर बाद वे खुद बीच बचाव कर मामले को निपटाया ।

घटना के वक्त लोगो की काफी भीड़ जुट गई और इसी भीड़ में से किसी ने पूरे घटना का वीडियो बना लिया और अब ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है ।पूरे इलाके में इसकी चर्चा हो रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें