श्रावणी मेला 2026 : देवघर में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने श्रावणी मेला को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक
देवघर : राज्य सरकार ने विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में कांवरियों की बेहतर सुविधाओं के लिए कमर कस ली है. इसी को लेकर राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू ने देवघर के सर्किट हाउस में जिला प्रशासन के साथ श्रवणी मेला को लेकर समीक्षा बैठक की. इस बैठक में देवघर जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे.
इस मौके पर मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि 31 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का आगाज होने जा रहा है. इसको लेकर सभी तैयारियां की समीक्षा बैठक किया गया. कांवरिया पथ में 95% बालू बिछवाने का काम हो चुका है. अब ये काम महज 5% अब बचा हुआ है. वह भी जल्दी कर लिया जाएगा. इसके अलावा कांवरियों के ठहरने का उत्तम व्यवस्था किया जा रहा है. शुद्ध पेयजल, शौचालय सहित सुगमतापूर्वक दर्शन के लिए तमाम कार्य कर लिए गए हैं. श्रावणी मेला में इस बार आने वाले कांवरियों को एक अलग ही एहसास होगी. बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पहुंचने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं के लिए कई नए व्यवस्थाओं में भी इजाफा किया गया है जिससे देवघर पहुंचने वाले कांवरिया देवघर में जलार्पण करने के बाद एक सुखद अनुभूति लेकर वापस जा सकें.
देवघर से अमर पाठक की रिपोर्ट-