Live

श्रद्धा और आफताब लव स्टोरी पर बोले गिरिराज

देश भर में चलाया जा रहा है लव जिहाद का मिशन

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA- श्रद्धा और आफताब लव स्टोरी मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। प्रेमिका मर्डर केस मामले में आरोपी आफताब पूनावाला को लेकर पुलिस आज उस जंगल पहुंची जहां उसने शव को काटकर फेंका था। पुलिस का कहना है 35 में से 10 बॉडी पार्ट्स बरामद कर ली गई है। आफताब ने यह मर्डर अपने एक मॉडल प्रेमिका के कारण किया है।

श्रद्धा मामले में बिहार के बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस मामले को खुलकर लव जिहाद से जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम युवकों द्वारा योजना बद्ध तरीके से इसे अंजाम दिया जा रहा है। श्रद्धा का अंत जिस तरीके से आफताब नामक लड़के ने किया है वह अपने आप दुखद है। एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से साथ ऐसा कैसे कर सकता है।

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार श्रद्धा और आफताब एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे और लव इन रिलेशन में रहते थे। श्रद्धा के पिता कहते हैं कि मैंने अपनी बेटी को लाख समझाने का प्रयास किया कि आफताब अच्छा लड़का नहीं है। उसका साथ छोड़ दो, लेकिन वह नहीं मानी और अपने जिद पर अड़ी रही। परिणाम स्वरूप वह आज हम लोगों के बीच नहीं है। काश उसने हमारा कहा मान लिया होता तो वह आज जिंदा होती।

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें