Live

शराबबंदी के बाद 'उड़ता बिहार'

शराब पर सख्ती तो गांजे की ओर बढ़ा बिहार, गांजा बरामदगी में देश भर में नंबर वन बना बिहार

S
SUMIT JHAलेखक

16 नवंबर को शराबबंदी पर समीक्षा बैठक से पहले सीएम नीतीश ने जिस सवाल को लेकर डीजीपी, गृह सचिव और मुख्य सचिव को आगाह किया था। वो सवाल आज भी सवाल ही बना हुआ है। सवाल राजधानी पटना के पत्रकार नगर में शराब लदे ट्रक के पकड़े जाने से।

पटना के पत्रकार नगर में शराब लदा ट्रक पकड़ा गया

थाने के बाहर ट्रक भरकर शराब की पेटियां लदी थी। जिसे उतारा जा रहा था। ट्रक का नंबर देखकर पता चलता है कि ये पंजाब का ट्रक है। यानी पंजाब से शराब लदा हुआ ट्रक राजधानी पटना तक पहुंच गया। ऐसे में सवाल है कि किसी भी राज्य से पटना में प्रवेश के लिए 3 से 4 जिलों को पार करना पड़ता है। फिर ट्रक भरकर शराब पटना कैसे पहुंच गई। 3 से 4 ज़िलों को पार करने के दौरान चेकिंग नहीं हुई। चेकिंग हुई तो क्या मिलीभगत के कारण ट्रक को छोड़ दिया गया। सीएम की सख्ती के बाद भी कैसे दूसरे राज्यों से ट्रक भरकर शराब आ रही है। शराब लदा ट्रक किसने भेजा और किसने मंगवाया। आखिर बड़े शराब माफियाओं की गिरफ्तारी क्यों नहीं।

इन सवालों का जवाब बिहार पुलिस के पास नहीं है। जबकि इसी सवाल को लेकर सीएम नीतीश ने डीजीपी से लेकर मुख्य सचिव को अलर्ट किया था। हालांकि सीएम की समीक्षा के बाद कार्रवाई और छापेमारी अभियान का सिलसिला जारी है। पटना रेलवे स्टेशन पर अनन्या एक्सप्रेस से 54 लीटर शराब बरामद किया गया..वहीं पटना के ही पत्रकार नगर मोहल्ले में पुलिस ने छापेमारी कर एक ट्रक शराब बरामद किया..पटना के अलावे जिलों में पुलिस कार्रवाई कर रही है..मोकामा, बगहा के साथ मंगलवार को छपरा में अभियान तहत छापेमारी कर शराब को नष्ट किया गया..बगहा में पुलिस ने ग्राहक बनकर होम डिलीवरी कर रहे तस्कर को गिरफ्तार किया...तो उसके कपड़े में शराब छिपाने का जुगाड़ सामने आया। हालांकि ज्यादातर मामलों में पुलिस के हाथ शराब की बोतलें ही लगती हैं। शराब कारोबार करने वाले धंधेबाज और माफिया पकड़ से बाहर रहते हैं, जो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हैं।

11 नवंबर को किशनगंज में डेढ़ करोड़ का गांजा ट्रक से बरामद किया गया

वहीं शराबबंदी को लेकर सख्ती के साइड इफेक्ट भी दिख रहे हैं और बिहार अब ड्रग्स की ओर बढ़ता जा रहा है। जिसकी तस्दीक करती है 11 नवंबर को किशनगंज से गांजा बरामद होने की खबर। जब किशनगंज पुलिस ने एक ट्रक गांजा जब्त किया, जिसे ट्रक के तहखाने में छिपाकर रखा गया था। बरामद गांजे की कीमत करीब 1.50 करोड़ रूपये बताई जा रही है। वहीं 21 नवंबर को पूर्णिया में कार से 85 किलो गांजा जब्त किया गया था। साफ है बिहार में शराबबंदी के बाद गांजे की खपत बढ़ गई है। जिसकी तस्दीक राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की ओर से भारत में तस्करीपर आधारित एक ताजा रिपोर्ट से होती है।

DRI की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार गांजे की बरामदगी में नंबर वन राज्य बना है। एक साल के अंतराल के बाद फिर नंबर वन बना है। 2020-21 में बिहार में 12 मामलों में कुल 13,446 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जबकि नागालैंड में दस मामलों से 9,001 किलोग्राम और उत्‍तर प्रदेश में तस्‍करी के छह मामलों से 8,386 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।

DRI की ये रिपोर्ट बताने के लिए काफी है कि बिहार में गांजे की खपत शराबबंदी के बाद बढ़ी है और बिहार शराबबंदी के बाद उड़ता बिहार बनता जा रहा है।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें