Live

CSP में बड़ी लूट

BEGUSARAI में लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने मारी गोली..

A
Arun Chourasiaलेखक

Begusarai:-बड़ी खबर बेगूसराय से है,जहां अपराधियों ने सीएसपी संचालिका से 3 लाख रूपए लूट लिए हैं.वहीं लूट का विरोध करने पर संचालिका के सहयोगी को अपराधियों ने गोली मार दी है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

लूट की यह वारदात वीरपुर थाना क्षेत्र के खैय पुल के पास हुई है.सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रहें हैं.

मिली जानकारी के अनुसार बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर सीएससी संचालिका से करीब 3 लाख रुपए लूटकर फरार हो गया। इस फायरिंग में सीएसपी संचालिका के देवर विकास कुमार को कान के पास गोली छूते हुए निकल गई जिससे वह घायल हो गया। दिनदहाड़े लूट और फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गया।

बताया जाता है कि यूको बैंक की सीएसपी संचालिका सविता जयसवाल वीरपुर यूको बैंक से 3 लाख रुपए निकालकर अपने देवर विकास कुमार के साथ बाइक से सरौंजा गांव जा रही थी इसी दौरान थाना से 1 किलोमीटर आगे खैय पुल के पास दो बाइक पर सवार 6 बदमाशों ने बाइक को रोक लिया और लूटपाट करने लगा इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी जिससे एक गोली विकास कुमार के कान के पास घायल करते हुए निकल गया। इस दौरान बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गया ।घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गया। घायल अवस्था में बाइक सवार युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वीरपुर में इलाज कराया गया। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से पुलिस पर सवाल उठ रहा है कि थाना से महज 1 किलोमीटर के दूरी में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया ।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें