शार्ट सर्किट के बाद सिलेंडर विस्फोट
नवादा में आग की चपेट में आए मुखिया समेत कई ग्रामीण,2 लाख से ज्यादा का हुआ नुकशान
Nawada:-बड़ी खबर बिहार के नवादा से है जहां शार्ट सर्किट से आग लगने के बाद दुकान में रखा तीन गैस सिलेंडर विस्फोट हो गया , जिसकी चपेट में मुखिया समेत कई लोग आ गए और 2 लाख से ज्यादा का नुकशान हो गया.
मिली जानकारी के अनुसार सिरदला प्रखंड के नवाबगंज मोर पर मिठाई दुकान और उसके सटे किराना दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई जिससे दुकान में रखा 3 गैस की सिलेंडर फट गया.इसकी चपेट में पंचायत के मुखिया लक्ष्मी नारायण गुप्ता और कई ग्रामीण भी आ गए.मुखिया समेत अन्य लोगों को स्थानीय सिरदला पीएचसी में भर्ती कराया गया है.
स्थिति को बेकाबू देखकर ग्रामीणों ने अग्निशमन को फोन कर बुलाया लेकन उसके आते आते काफी नुकशान हो गया.आग की वजह से किराना और मिठाई दुकान का सारा समान जलकर राख हो गया है।किराना दुकान के मालिक भोला ने कहा कि उसकी रोजी-रोटी का साधन खत्म हो गया क्योंकि दुकान का कम से कम 2 लाख से ज्यादा का नुकशान हो गया है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।