Live

DM को साइकिल पर देख जनता हैरान

जिलाधिकारी ने जागरूकता रैली में लिया भाग, बोली-जनसंख्या नियंत्रण जरूरी

A
ASHISH KUMARलेखक

शेखपुरा : खबर है शेखपुरा से जहां DM साहिबा को साइकिल पर देख सभी लोग हैरान रह गए। विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाने पहुंची DM तामझाम छोड़कर स्वयं साईकिल रैली का हिस्सा बन गईं। इस दौरान उन्होंने खुद को साइकिल रैली का हिस्सा बनने से रोक नहीं पाई और साइकिल पर बैठ कार्यक्रम में शामिल हो गई।


दरअसल विश्व जनसंख्या दिवस पर शुरू हुए जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता के लिए साईकिल रैली का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जे प्रियदर्शिनी शामिल हुई। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी जे प्रियदर्शिनी को हरी झंडी दिखाना था। मगर अतिथि बनने आईं जिला पदाधिकारी अपना तामझाम छोड़कर स्वयं साईकिल रैली का हिस्सा बन गईं और एक छात्रा की साईकिल लेकर स्वयं उसे चलाकर कलेक्ट्रेट से चांदनी चौक पर पहुंची।

जिला पदाधिकारी के इस भूमिका को देखकर प्रशासन के अन्य अधिकारी के साथ आम लोग भी आश्चर्यचकित रह गए। रैली में सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार सिंह,एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंहा भी शामिल हुए। बताया जा रहा है कि यह साईकिल रैली कलेक्ट्रेट से गिरिहिंडा पीएचसी तक गई, जिसमें आरडी कालेज तथा इस्लामियां स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान ही जिलाधिकारी ने विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण को अतिआवश्यक बताया है। । जनसंख्या नियंत्रण के लिए लोगों ने जागरूकता को जरूरी बताया। वहीं सिविल सर्जन ने डीएम को बताया कि 11 से 30 जुलाई तक आयोजित होने वाले जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा में 600 महिला के बंध्याकरण और 50 पुरुषों की नसबंदी करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिया आशा कार्यकर्ता घर-घर घूमकर दंपत्ति से संपर्क स्थापित करके उन्हें जनसंख्या नियंत्रण के स्थायी सुविधा के साथ अस्थाई साधनों के बारे में जानकारी देकर उनकी राय के साथ उनसे सहमति भी ले रहीं हैं। पिछले वर्ष पुरुष नसबंदी करने में जिला बिहार में सबसे टॉप रहा था।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें