Live

शव मिलने से सनसनी

रामगढ़ में रेलवे ट्रैक से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़: बड़ी खबर रामगढ़ से है जहां जिले के भदानीनगर ग्लास फैक्ट्री डैम स्थित रेलवे ट्रैक पर सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है. घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना भदानीनगर पुलिस और रेलवे को जानकारी दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है.

बताया जा रहा है कि भदानीनगर ग्लास फैक्ट्री डैम के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह 10:15 बजे एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है. शव मिलने से इलाके में सनसनी है. वहां से गुजर रहे लोगों ने जब शव देखा तब भदानीनगर पुलिस और रेलवे को इसकी जानकारी. तत्पश्चात भदानीनगर ओपी प्रभारी पुलिस दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है और शव का शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है और पुलिस इसे हादसा, आत्महत्या, हत्या तीनों पहलुओं से देख रही है. हालांकि भदानीनगर ओपी पुलिस और रेलवे द्वारा शव को अपने जिम्मे में नहीं लेने को लेकर एक बार फिर सीमांकन को लेकर चर्चा बनी रही. लेकिन इस बार भी भदानीनगर पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें