Live

शव मिलने से सनसनी

वर्षों से बेकार पड़ी पुरानी मारुति वैन से शव बरामद, हत्या की आशंका

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर: खबरहै जमशेदपुर की जहां सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के नए कोर्ट के पास मारुति वैन में शव मिला है. वैन में शव से दुर्गंध आने के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और मामले की जांच शुरू कर दी है.

शव को देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से वर्षों से बेकार पड़ी पुरानी गाड़ी में शव को फेंक दिया है. फिलहाल पुलिस गाड़ी के मालिक की तलाश कर रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें