Live

शव मिलने से सनसनी

हजारीबाग में पंचायत समिति सदस्य का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

हजारीबाग : खबर है हजारीबाग की जहां बड़कागांव थाना क्षेत्र के जोराकाट जंगल में गोदलपुरा के पंचायत समिति सदस्य का शव मिला है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच कर जांच में जुट गई है.


बताया जा रहा है कि बड़कागांव प्रखंड के गोदलपुरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मोहन महतो का शव बड़कागांव थाना क्षेत्र के जोराकाट जंगल से बरामद किया गया है. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. इधर इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बड़कागांव पुलिस को जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है. इसके अलावे आसपास क्षेत्र में छानबीन में जुट गई है.


मृतक मोहन महतो के परिजनों ने बताया कि बीते शाम वह अपना मुर्गी फार्म जाने को कहकर घर से निकला था. इसके बाद परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन की गई. लेकिन कोई पता नहीं चला. आज अचानक मोहन महतो का शव जोराकाट जंगल में होने की सूचना परिजनों को मिली. इधर इस घटना को लेकर परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों ने कहा है कि बिजली करंट सटाकर मोहन महतो की हत्या की गई. उसके बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को जंगल में फेंक दिया गया.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें