Live

शव मिलने से सनसनी

पलामू में एक व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू:खबर पलामू की जहां जपला रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.


बताया जा रहा है कि जपला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक के बाहर रेलवे क्रॉसिंग की तरफ जानेवाले रास्ते में एक युवक का शव मिला है. शव मिलने की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. वहीं मृतक की पहचान मोहमदगंज थाना क्षेत्र के झरी गांव निवासी रमाकांत प्रसाद के रूप में हुई है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें