Live

शव मिलने से सनसनी

स्टेशन रोड स्थित एक होटल से शख्स का शव बरामद, पुलिस जुटी छानबीन में

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : राजधानी रांची के स्टेशन रोड स्थित होटल खालसा में एक युवक का शव मिला. शव फंदे के सहारे पंखे से लटका था. सूचना मिलने पर चुटिया थाना की पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और छानबीन चल रही है. वहीं एफएसएल की टीम भी पहुंची है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दिन के एक बजे मृतक आशुतोष पांडेय होटल खालसा में चेक इन किया था. होटल में युवक आशुतोष यह कहकर रुका था कि शहर से शनिवार की सुबह ट्रेन से बाहर जाना है. रातू रोड से आने में ट्रैफिक बहुत रहता है. ट्रेन छूट सकती है. वह दो दिन पहले भी इसी होटल में रुका था. उस समय उसका एक दोस्त भी साथ था. इस बार होटल में वह कमरा नंबर 123 में ठहरा था.

बताया जा रहा है कि आज शनिवार की सुबह वह चेकआउट नहीं किया. वहीं देर तक उसका कमरा भी नहीं खुला. उसने चाय नास्ता का भी कोई ऑर्डर नहीं किया. तब होटल के स्टाफ ने दरवाजा खोला. सामने जो कुछ देखा दंग रह गया. पंखे पर गमछा के फंदे के सहारे आशुतोष का शव लटक रहा था. होटल में लाश मिलने की खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना चुटिया पुलिस तक पहुंची. उसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची. पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा. फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस ने दो दिन पहले वहां ठहरे आशुतोष के एक दोस्त को भी बुलाया. दोस्त ने बताया कि आशुतोष स्टील के फर्नीचर का काम करता था.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें