Live

शव मिलने से सनसनी

आमलाबाद ओपी में पदस्थापित हवलदार दामोदर नदी में बहे, 24 घंटे बाद निकाला गया शव

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चंदनकियारी: बड़ी खबर बोकारो के चंदनकियारी से है जहां आमलाबाद ओपी में पदस्थापित हवलदार मधूसुदन प्रसाद यादव सोमवार को दामोदर नदी के धोबी घाट में नहाने के दौरान पैर फिसलने से पानी की तेज धार में बह गए. हवलदार का शव को 24 घंटे बाद दामोदर नदी से खोज कर बहार निकाला गया.

जानकारी के अनुसार हवलदार मधूसूदन प्रसाद यादव सोमवार दोपहर दामोदर नदी के धोबी घाट नहाने गये थे. इसी दौरान उनका पैर फिसलने से वे पानी की तेज बहाव में बह गए. घटना के बाद इसकी सूचना मिलने पर आमलाबाद ओपी प्रभारी रवि शंकर पाण्डेय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और काफी खोजबीन करने लगे. बाद में शाम को गोताखोर की टीम ने भी खोजने का प्रयास किया. लेकिन पता नहीं चल पाया. मंगलवार सुबह सें ही आमलाबाद ओपी पुलिस एवं लोकल गोताखोर की टीम ने दामोदर नदी में खोजबीन कर रहे थे. इसी बीच अमलाबाद घाट में एक शव बहने की सूचना मिली. सूचना मिलने पर आमलाबाद ओपी प्रभारी पूरे पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे. वहीं पुलिस जवान रमेश यादव ने दामोदर नदी में छलांग लगाया. आमलाबाद पुलिस एवं लोकल गोताखोर की सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाला गया. इधर मृतक के परिजनों ने घटना स्थल पहुंचे. घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. मृतक के दो बेटी, एक बेटा है. सभी की शादी हो गई है.

बता दें कि मृतक हवालदार मूलत:गिरिडीह जिले के गांवा थाना क्षेत्र के चक गांव के रहनेवाले थे. आमलाबादपुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

चंदनकियारी से संजय महथा की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें