Live

शव मिलने से सनसनी

संदिग्ध अवस्था में तालाब से बच्चे का शव बरामद , पुलिस जांच में जुटी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गिरिडीह : खबर है गिरिडीह से जहां पचम्बा थाना क्षेत्र के लोहपिट्टी गांव में तालाब से 11 वर्षीय बच्चे का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है. घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया.

मृतक बच्चे की पहचान परसा गांव निवासी पिंटू साहू के पुत्र प्रशांत के रूप में हुई है.बताया जाता है कि प्रशांत 11:00 बजे घर से निकला था. उसके कुछ घंटे बाद उनके घर वालों को खबर मिली की प्रशांत का शव लोहपिट्टी के तालाब में मिला है. घटना की सूचना पचम्बा पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पचम्बा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट चुकी है.

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हमलोग मतदान कर रहे थे. इसी दौरान सूचना मिली कि पास के तालाब में बच्चे का शव पड़ा है. ग्रामीणों ने कहा कि हमलोग तालाब के पास पहुंचे और बच्चे को तालाब से बाहर निकाले तब तक उसका डेथ हो चुका था. वहीं तालाब के पास बच्चे का साइकिल और कपड़ा पड़ा था. इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें